फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की

पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की

Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की
पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले युवक का शव मिला
विज्ञापन

नूरपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव शहर से कुछ दूर नहर किनारे आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
मंगलवार सुबह खेतों पर काम करने गए किसानों ने हुकुमतपुर रोड से धौलागढ़ की ओर जाने वाले नहर के रास्ते पर जयपाल सिंह के आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। शव के पास ही एक बाइक खड़ी थी और पास में बीयर की बोतल, नमकीन का पैकेट पड़ा था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में युवक की जेब से मिले मोबाइल और पहचान पत्र के आधार पर उसकी शनाख्त मोहल्ला हजरतनगर निवासी आजाद कुमार (23) के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। युवक की मां सुधा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आजाद की सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा थी। सोमवार शाम वह बाइक लेकर सहारनपुर परीक्षा देने निकला था। आजाद ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से पैरा मेडिकल की पढ़ाई भी कर रहा था। उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह बात राज बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed