{"_id":"5b0467784f1c1b51778b4bfb","slug":"61527015288-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों ने टीईटी परीक्षा से मांगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मित्रों ने टीईटी परीक्षा से मांगी छूट
Updated Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने टीईटी परीक्षा से मांगी छूट
बिजनौर। आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आंदोलन कर रही है। आंदोलन के दूसरे दिन शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर एडीएम प्रशासन को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।
सौरभ चौधरी, जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार चौहान, महामंत्री मोहम्मद वाईज के नेतृत्व में शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर बहाल करने की मांग की गई। इसके उपरांत प्रांतीय प्रभारी के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर एडीएम प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। जिसमें शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर बहाल करने, समान कार्य समान वेतन के आधार पर वेेतन लागू कराने, 62 वर्ष सेवा हेतु नियमावली बनवाने की मांग की गई।
शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट दिलाने, मृतक शिक्षा मित्रों के परिवार के सदस्य को स्थायी रोजगार दिलाने, शिक्षामित्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस कराने की मांग भी की गई है। सौरभ चौधरी ने कहा कि शिक्षामित्रों को उनके हक दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जयवीर सिंह, शुभम कुमार शर्मा, शफीक अहमद, अंजू सैनी, बबीता वर्मा, दयावती, अनुराधा आर्य, केशव त्यागी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।