{"_id":"5ace56124f1c1b593e8b49e9","slug":"61523471890-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मई को जिला बार मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मई को जिला बार मतदान
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन का विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिला बार के लिए 11 मई को मतदान होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी वाजिद खान के अनुसार सदस्यता शुल्क जमा करने व नए सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 26 अप्रैल को होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 27 अप्रैल को ली जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 अप्रैल को होगा। नामांकन एक मई को सुबह दस से दो बजे तक, इसी दिन दो बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी दो मई को होगी। सभी पदों पर प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन तीन मई को होगा। मतदान 11 मई को सुबह आठ से पांच बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन साढ़े पांच बजे शुरू होगी। अध्यक्ष पद हेतु पंजीकरण से 20 वर्ष का अनुभव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 14 वर्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 13 वर्ष, महासचिव के लिए 12 वर्ष, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन, प्रशासनिक व सांस्कृतिक पद के लिए दस-दस वर्ष, कोषाध्यक्ष के लिए दस वर्ष, गवर्निंग सदस्य वरिष्ठ के लिए 15 वर्ष से अधिक तथा कनिष्ठ के लिए पांच वर्ष से अधिक का अनुभव आवश्यक है।