फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गणतंत्रा दिवस पर 42 किमी देश के लिए दौड़ा धावक

गणतंत्रा दिवस पर 42 किमी देश के लिए दौड़ा धावक

Mon, 29 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्रा दिवस पर 42 किमी देश के लिए दौड़ा धावक
गणतंत्र दिवस पर 42 किमी दौड़ा ललित
विज्ञापन

धामपुर। गांव ढक्काकर्मचंद निवासी ललित प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर 42 किमी दौड़ को निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पूरा कर लिया। उसका दौड़ लगाने का हौसला अब जुनून बना चुका है।

एमजेपी पब्लिक स्कूल के छात्र ललित ने गणतंत्र दिवस से पहले शपथ ली थी कि इस बार वह 42 किमी लंबी दौड़ को चार घंटे में पूरा करेगा। लेकिन उसने इस टारगेट को तीन घंटे 55 मिनट में पूरा कर लिया। यह दौड़ उसने ढक्काकर्मचंद से शुरू कर नहटौर, भूरापुर, नगीना, पुरैनी, धामपुर से होती हुई गांव पहुंचकर पूरी की। इससे पहले वह दिल्ली स्वास्थ्य हॉफ मैराथन में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुका है। उसने छह राज्यों की पांच किमी लंबी दौड़ में पहला स्थान पाकर जनपद का नाम रोशन किया। इससे के बाद उसने नेशनल ऐयरटेल मैराथन दौड़ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगाई। उसने चार किमी मैराथन दौड़ में भी पहला स्थान प्राप्त किया था। वह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मैराथन दौड़ में भाग लेकर गौरव बढ़ाना चाहता है। 42 किमी लंबी दौड़ में सफलता के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने धावक को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed