{"_id":"5a66365f4f1c1b9f268b5dc8","slug":"61516648031-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पदामवत की रिलीज का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पदामवत की रिलीज का किया विरोध
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिला क्षत्रिय राजपूत सभा की बैठक में फिल्म पद्मावत को रिलीज करने पर भाजपा व सेंसर बोर्ड पर राजपूतों के अपमान को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया गया। आगामी सभी चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों का खुला विरोध करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का नाम पद्मावत कर उसे रिलीज किया जा रहा है। सेंसर बोर्ड पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया गया। कहा कि भाजपा व सेंसर बोर्ड राजपूत क्षत्रियों के मान सम्मान की परवाह नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अगर इस प्रकरण में इसी प्रकार उदासीन बनी रही तो आगामी चुनावों में फिर वो चाहे लोकसभा का हो या फिर कोई स्थानीय चुनाव, भाजपा प्रत्याशियों का खुला विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज को गालियां देकर अपमानित करने जैसे कृत्य अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.धर्मवीर सिंह व संचालन मनजीत सिंह गहलोत ने किया। बैठक में धर्मवेश, सुखराम सिंह, राजबहादुर सिंह, तिलकराज सिंह, धर्मेश चौहान आदि मौजूद रहे।