{"_id":"5a492d1c4f1c1b35338b5bfe","slug":"61514745116-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में शिक्षक तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में शिक्षक तलब
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बच्चों से झाड़ू लगवाने वाला शिक्षक तलब
अफजलगढ़। नवाबपुरा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाने वाले शिक्षक को बीएसए ने तलब कर लिया है। वहीं अभिभावकों ने शिक्षक को निलंबित करने की मांग की है।
स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला तूल पकड़ा गया है। अभिभावकों ने डीएम से शिक्षक को निलंबित करने की मांग की है। आरोप है स्कूल में बच्चों को स्वच्छ रहने की दुहाई देकर गंदगी की साफ सफाई कराई जाती है। जफरूद्दीन, नरेश का आरोप है कि स्कूल के अधिकांश शिक्षक देरी से पहुंचते हैं। आने जाने का कोई समय नहीं है। इसी वजह से आनन फानन में स्कूल परिसर की सफाई बच्चों से कराई जाती है। कोई सफाई कर्मी भी स्कूल में नहीं आता है। अभिभावकों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई का इसी तरह से ढर्रा चलता रहेगा तो वह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। यदि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वह अपने बच्चों ने नाम स्कूल से विच्छेद करा लेंगे। उधर, एबीएसए सुनील डवराल का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है। जांच कर शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।