फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परीक्षा फार्मो को जमा करने को लेकर प्राचार्य और छात्राएं आमने सामने

परीक्षा फार्मो को जमा करने को लेकर प्राचार्य और छात्राएं आमने सामने

Mon, 25 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा फार्मो को जमा करने को लेकर प्राचार्य और छात्राएं आमने सामने
धामपुर। एसबीडी कालेज की बीएससी की छात्राओं का आरोप है छात्रावास में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने के लिए आंदोलन करने के कारण खफा कालेज प्राचार्य और प्रबंधन परेशान करने में लगे हैं। आंदोलन में शामिल छात्राओं के परीक्षा फार्म कालेज में जमा करने से इंकार किया जा रहा है। चेताया है कि यदि उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

कालेज की छात्रा कनिका चौहान, मानसी चौहान, प्रीति चौहान और सपना ने बताया कि जब कालेज में पिछले दिनों छात्राओं ने अपने हक के लिए प्रदर्शन किया था तब से कालेज का प्रबंधन और प्राचार्य उनसे खफा चल रहे हैं। आरोप है कि आंदोलन में शामिल अन्य छात्राओं के तो परीक्षा फार्म जमा कर लिए गए पर उनके फार्मों को जमा करने से मना किया जा रहा है, जिससे वह परेशान हैं। उनकी पढ़ाई चौपट हो रही है। प्रबंधक और प्राचार्य दोनों मिलकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। छात्राओं ने कालेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी के पदेन अध्यक्ष व डीएम से हस्तक्षेप कर उनके परीक्षा फार्मों को सत्यापित कराने के बाद प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय भिजवाने और परीक्षा के दौरान आने वाली किसी प्रकार की परेशानी से बचाने की गुहार की है। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह ने प्राचार्य से वार्ता कर समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed