{"_id":"5a258f0a4f1c1bb6678bfe88","slug":"61512410890-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की अल्ट्रासाउंड मशीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की अल्ट्रासाउंड मशीन सील
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्रासाउंड मशीन सील
बिजनौर। शहर के अग्रवाल क्लीनिक में डॉ. प्रतिभा अग्रवाल के नाम से एक रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित थी। डॉ. प्रतिभा का 21 नवंबर को निधन हो गया था। अग्रवाल क्लीनिक की डॉ. संतोष अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को डॉ. प्रतिभा अग्रवाल के निधन के बारे में अवगत करा, मशीन को बंद करने के लिए पत्र लिखा था। एसीएमओ डॉ. प्रमोद देशवाल ने सोमवार की सुबह अस्पताल पहुंचकर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक्ट के अनुसार अगर चिकित्सक के नाम पर कोई अल्ट्रासाउंड मशीन रजिस्टर्ड है और उसकी मृत्यु हो जाए तो मशीन को सील कर दिया जाता है। डॉ. प्रमोद देशवाल ने बताया कि जिलेभर में डीएम जगतराज के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड मशीनों का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में राजकुमार सक्सेना, अमित कुमार, खुर्शीद मौजूद रहे।