{"_id":"5a1b06dd4f1c1bc5758b557c","slug":"61511720669-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम टीकाकरण करने वाले ब्लॉकों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम टीकाकरण करने वाले ब्लॉकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएम के निर्देश के बाद भी जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में 90 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है और अभियान पिछड़ गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरा दमखन लगाने के बाद मात्र 73.43 प्रतिशत ही टीकाकरण कर पाया है। अभियान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में आठ नवंबर से एक सप्ताह तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया गया। अभियान के लिए पूरे जिले में 19 यूनिट में बांटकर 19 ही नोडल बनाए गए थे। अभियान के अंतर्गत करीब शून्य से दो साल व गर्भवती महिला का टीकाकरण किया गया। विभाग ने कुल 35,826 बच्चे व महिला का टीकाकरण किया। डीएम जगतराज ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया था कि अभियान के तहत 90 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करनी है लेकिन जनपद में मात्र 73.43 प्रतिशत की टीकाकरण हो सकता। इसके कारण स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।
सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि जिन ब्लॉकों में टीकाकरण प्रतिशत कम रहा है उनके रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिस ब्लॉक में कम रहा टीकाकरण
ब्लॉक टीकाकरण प्रतिशत
चंदक 57.44 प्रतिशत
हल्दौर 74 प्रतिशत
कासमपुरगढ़ी 74.09 प्रतिशत
नहटौर 71 प्रतिशत
नूरपुर 48.9 प्रतिशत
नगीना 51.5 प्रतिशत