{"_id":"5a034fa94f1c1b71548bba2c","slug":"61510166441-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की शादी कराने के नाम पर बिचौलिया ने 50 हजार रूपये झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की शादी कराने के नाम पर बिचौलिया ने 50 हजार रूपये झटके
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। एक युवक की शादी कराने के नाम पर बिचौलिया ने 50 हजार रुपये ठगलिए। युवक को बिचौलिया ने बकायदा युवती भी दिखाई, जबकि युवती का कहना है कि उसे बिचौलिया ने एक शादी में शामिल होने के लिए बुलाया था। शादी न कराने पर युवक ने बिचौलिया के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सात बड़ निवासी खीरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव केहरीपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ काफी दिन से उठना बैठना था। उसने कुछ दिन पहले उसे शादी कराने का प्रस्ताव दिया, तो युवक ने भी स्वीकार कर लिया। बिचौलिया ने कहा कि शादी तो हो जाएगी, लेकिन उसे 50 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। युवक ने शादी के लिए बिचौलिया को खुशी खुशी 50 हजार रुपये भी दे दिए। बिचौलिया ने युवक की शादी करने के लिए एक युवती का भी इंतजाम किया। दोनों एक-दूसरे से मिलाया भी। इसके बाद जब युवक बिचौलिया से बार बार शादी के लिए जोर देता रहा तो बिचौलिया ने कहा कि युवती शादी से मना कर रही है। इस पर उसने बिचौलिया से 50 हजार रुपये वापस मांगी। जब उसने रकम वापस नहीं दी तो उसने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही बिचौलिया को दबोच लिया। युवती से भी मामले के संबंध में पूछताछ की गई। युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शादी के बारे में कुछ नहीं पता। केहरीपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसे अपने घर पर शादी की बात कहकर बुलाया था। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके घर पर चली गई थी। उधर, एसओ बिजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई होगी।