Bijnor: "दलालों का प्रवेश वर्जित है", थानों में चस्पा हो गए पोस्टर, ये है पूरी वजह...
बिजनौर के पुलिस थानों में दलालों को दूर रखने के लिए एसपी केके बिश्नोई ने नई कवायद शूरू की और सभी थानों में "दलालों का प्रवेश वर्जित है" के पोस्टर चस्पा करा दिए, जिसको थानाध्यक्षों ने हाथों-हाथ लिया और ज़्यादातर थानों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए गए। एसपी का यह आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
"दलालों का प्रवेश वर्जित है..." यह लाइन लिखकर थानों पर पोस्टर चस्प कर दिए गए हैं। दरअसल बिजनौर पुलिस महकमे में एसपी बदलते ही थानों में दलालों को दूर करने की कवायद की जा रही हैं। नए एसपी केके बिश्नोई ने पिछले दिनों थानेदारों को सख्त हिदायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि दलाल थानों के आस पास भी नजर नहीं आने चाहिए। पुलिस में फैला भ्रष्टाचार खत्म करना और जनसुनवाई करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
ज़्यादातर थानों के गेट पर लगा पोस्टर
दलालों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद थानाध्यक्षों ने धरातल पर असर दिखाने का प्रयास किया। पिछले दिनों नगीना थाने के गेट पर पोस्टर चस्पा हुआ। जिस पर लिखा था दलालों का प्रवेश वर्जित है। अब शहर कोतवाली में भी ऐसा ही पोस्टर नजर आया। सूत्रों की मानें तो आए दिन थानों में नजर आने वाले लोगों को भी दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। ताकि उन्हें दलाल न समझ लिया जाए।
जनसुनवाई के लिए उठाया ये कदम
उधर शहर कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह पुलिस की जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए पोस्टर चस्पा किए हैं। जिन पर जनसुनवाई के लिए थाना प्रभारी और महिला हेल्पलाइन डेस्क का नंबर भी लिखा गया है। ताकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचने के बजाए पीड़ित थाना पुलिस को फोन करके अपनी समस्या बता दे।