{"_id":"59fcbffb4f1c1bd0408b4728","slug":"61509736443-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए तीन डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए तीन डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाने के निर्देश
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएम जगतराज ने डीएचएस (जिला स्वास्थ्य समिति) की बैठक में नहीं पहुंचने वाले तीन ब्लाकों के डाटा एंट्री ऑपरेटर का हटाने के निर्देश दिए है। साथ ही चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर भी कार्रवाई के लिए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजा है।
जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय में 28 अक्तूबर को डीएम जगतराज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली थी। बैठक में ब्लॉक चंदक, नूरपुर और स्योहारा के डाटा एंट्री ऑपरेटर नही पहुंचे थे। चंदक पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र भी नहीं आए थे । उन्होंने किसी को अपने स्थान पर भी नहीं भेजा था। साथ ही उनकी अस्पताल में समय से नहीं बैठने की शिकायत भी थी। डीएम ने सीएमओ को तीनों ब्लाकों के डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाने के निर्देश दिए है। डीएम ने डा. जितेंद्र पर भी कार्रवाई के लिए कमिश्नर मुरादाबाद, अपर निदेशक मुरादाबाद और महा निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजा है। वहीं डीएम ने अन्य ब्लाकों के डाटा एंट्री ऑपरेटर को अपने कार्यों में सुधार के लिए एक माह का समय दिया है। एक माह में कार्र्य में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।