फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा

Sat, 28 Oct 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 की तिथि घोषित कर दी है। डीआईओएस ने परीक्षा कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले में 97,997 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाने आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने सूबे में यूपी बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से कराने के आदेश दिए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा छह से 26 फरवरी तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की परीक्षा छह से 10 फरवरी तक होगी। तिथि घोषित होते ही डीआईओएस कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में संस्थागत छात्रों के रूप में 52,630 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के रूप में 1610 छात्र पंजीकृत किए गए हैं। हाईस्कूल में कुल 54,240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में 40,647 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 3,110 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इंटरमीडिएट में 43,757 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जो परीक्षा में बैठेंगे। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में कुल 97,997 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। इसके आदेश जिले के सभी प्रधानाचार्य को दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक फाइनल नहीं हुए परीक्षा केंद्र
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 2018 की तैयारी की जा रही है। पर अभी तक परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सितंबर से परीक्षा केंद्र बनाए जान को काम चल रहा है। इस बार परीक्षा केंद्र यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली द्वारा बनाए जा रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अभी तब अंतिम रूप नहीं दिया गया है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग सूचना
डीआईओएस राजेश कुमार ने जिले के प्रधानाचार्यों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की सूचना मांगी है। उन्होंने बताया कि जिस कक्षा कक्ष में छात्र परीक्षा देंगे उस प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य है। उन्हाेंने प्रधानाचार्यो से 28 अक्टूबर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने की सूचना कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना 29 अक्टूबर को शासन को भेज दी जाएगी। प्रत्येक कक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने पर केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा तथा भ्रामक सूचना देने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed