{"_id":"59f386484f1c1bf4688b7c39","slug":"61509131848-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूकरो नदी पुल के निकट हुआ हादसा, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूकरो नदी पुल के निकट हुआ हादसा, एक गंभीर
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुआ सीमेंट से भरा ट्रक गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार मजदूरपेशा आठ लोग घायल हो गए। कोटद्वार में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद एक घायल को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शुक्रवार सुबह सीमेंट से भरा एक ट्रक नजीबाबाद से कोटद्वार जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे सूकरो नदी पुल के निकट पहुंचकर अचानक ट्रक का अगला पहिया फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के बाईं ओर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस से घायलों को कोटद्वार स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। घायलों की पहचान नजीबाबाद निवासी रामगोपाल, गांव गुनियापुर निवासी सोनू, गांव मदनपुर निवासी अंकित, नरेंद्र, जसपाल, मिथुन, बिंटू और अनुस के रूप में हुई। हालत गंभीर होने पर जसपाल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, घटनास्थल से क्रेन से ट्रक को निकलवाकर ले जाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया।