{"_id":"59b6d4424f1c1b1a698b45cf","slug":"61505154114-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनरव्हील क्लब ने आयोजित की वाद-विवाद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनरव्हील क्लब ने आयोजित की वाद-विवाद प्रतियोगिता
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । इनरव्हील क्लब की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘विद्यार्थियों ने मोबाइल के फायदे और दुष्परिणाम’ पर अपने विचार व्यक्त किए । प्रतियोगिता में हिमांशु और अनिल प्रथम स्थान पर रहे।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष पमिता अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन मीनाक्षी वर्मा के निर्देशन में क्लब की ओर से आचार्य आर एन केला इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में हिमांशु और अनिल ने प्रथम स्थान, दिव्यांशु और चैतन्य ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को इनरव्हील क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष पमिता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बुरी आदतों से दूर रहने, पान, गुटखा और नशा प्रवृति को विद्यार्थी जीवन से पूरी तरह दूर रखने की सलाह दी। प्रोजेक्ट मीनाक्षी वर्मा, रश्मि अग्रवाल, निशा अग्रवाल, रिक्की अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ने की सलाह दी। रमा शुक्ला, पुष्पा पाठक, सुदेश गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को एकाग्र मन से अध्ययन करने की सलाह दी।