{"_id":"59b58a4d4f1c1be67f8b5b0a","slug":"61505069645-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में गंगा घाट पर गया व्यक्ति डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में गंगा घाट पर गया व्यक्ति डूबा, तलाश जारी
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम संस्कार में गंगा घाट पर गया व्यक्ति डूबा, तलाश जारी
चांदपुर । जलीलपुर क्षेत्र के गांव गन्धौर निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी ममता की बीमारी के चलते शनिवार को मौत हो गई थी। रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने परिजन और गांव के लोग सुजातपुर खादर गंगा घाट पर पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद कुछ लोग गंगा में नहाने चले गए । पानी के तेज बहाव के चलते अचानक गांव निवासी महेश कुमार पानी में डूब गया। पता लगने पर स्थानीय गोताखोरों ने व्यक्ति की तलाश की लेकिन उसका पता कुछ पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर तलाश में लगे हुए थे। कोतवाली निरीक्षक एसके गौड ने बताया कि डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली ।