{"_id":"599c7b194f1c1b91778b47b9","slug":"61503427353-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूले की राड गिरने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूले की राड गिरने से बच्चे की मौत
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा(बिजनौर)। झूले की लोहे की रॉड गिरने से बालक की मौत हो गई। सहसपुर में मंगल के बाजार में कुछ लोगों ने बच्चों के लिए झूला लगा रखा है। मंगलवार की दुपहर झूला बांध रहे थे कि अचानक उनके हाथ से रस्सी छूट गई। इससे उसमें बंधी लोहे की भारी रॉड पास में ही खेल रहे 12 वर्षीय शादमान पुत्र इस्तेखार निवासी सराय कलां के सिर पर गिर गई। घटना के समय बच्चे के मां-बाप सहसपुर से बाहर गये हुए थे। सूचना उसके परिवार में कोहराम मच गया।
डाक्टर पर जानलेवा हमला
स्योहारा(बिजनौर)। गांव झिल्ला में डा. हुकम सिंह अपने घर में सो रहा था। नकाब लगाये दो बदमाशों ने सोमवार की रात डेढ़ बजे उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खोलकर डा. हुकम सिंह घर से बाहर आया तो एक बदमाश ने उस पर ईंट से हमला कर दिया जबकि दूसरे ने छुरे में हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखपुकार मचते ही बदमाश भाग गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर हालत में डा. हुकम सिंह को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन कोई नहीं मिला।