फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना
बिजनौर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना बीएसए कार्यालय पर शुरू किया।
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने, समायोजन व स्थानांतरण नीति में संशोधन करने, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां पूरी तरह से लागू कराने, स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पेयजल व्यवस्था, बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली, पंखों की व्यवस्था कराने, स्कूलों की रंगाई-पुताई, रख रखाव, यूनिफॉर्म की धनराशि में वृद्धि कराने, शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने, सेवाकाल में शिक्षकों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को शिक्षक पदों व लिपिक पदों पर नियुक्ति देने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, दूरस्थ जनपदों में तैनात शिक्षकों का तबादला उनके गृह जनपदों में कराने, प्रत्येक स्कूल में सफाई कर्मचारी, चौकीदार की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव और मंत्री दुष्यंत कुमार ने भी धरने का समर्थन किया। जिला मंत्री प्रशांत चौधरी ने बताया कि धरना 23 अगस्त को भी बीएसए कार्यालय पर जारी रहेगा। सलीम जाफरी, गिरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजय चौहान, सुहेल अख्तर बेग, गौरव चौहान, ब्रजराज सिंह, लोकेंद्र त्यागी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता नागेश कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed