{"_id":"59909ba74f1c1bc2288b47bd","slug":"61502649255-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने जिले भर में चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने जिले भर में चलाया सर्च ऑपरेशन
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने जिले भर में चलाया सर्च ऑपरेशन
सार्वजनिक स्थलों से लेकर, होटल, ढाबों व मुख्य चौराहों पर की चेकिंग
होटल में ठहरे लोगों से पूछताछ की, चेकिंग में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्क पुलिस ने दोपहर बाद जनपद भर में सर्च ऑपरेशन चलाया। सार्वजनिक स्थलों से लेकर सरकारी इमारतों, हाईवे के होटल व ढाबों पर जबरदस्त चेकिंग की। होटलों में ठहरे बाहरी लोगों से मालूमात की। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद उनको छोड़ा। होटल मालिकों को संदिग्ध नजर आते ही फौरन सूचित करने को कहा। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
देश में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अफसरों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र के आदेश पर रविवार को दोपहर बाद पुलिस तीनों सर्किल सीओ के नेतृत्व में चेकिंग को उतर गई। दुपहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक चेक किए।
सार्वजनिक स्थलों के अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की। हाईवे के होटल व ढाबों को खंगाला। मेटल डिटेक्टर से सामान की जांच की। करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन पुलिस को इसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु हाथ नहीं लगी। एएसपी ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह चेकिंग की गई है। सभी थानेदारों को चौकसी में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।