{"_id":"598616424f1c1bd7058b4587","slug":"61501959746-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तयोदय मेले में पहुंचे कमिश्नर ने कर्मचारियों को पढ़ाया ईमानदारी का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तयोदय मेले में पहुंचे कमिश्नर ने कर्मचारियों को पढ़ाया ईमानदारी का पाठ
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर लाल बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय गोहावर में लगे तीन दिवसीय अन्त्योदय मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मेले में कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
शनिवार को गोहावर के लालबहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय के सभागार में मेले में आयोजित गोष्ठी में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने महिलाओं और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में खून की कमी को दूर करने के लिए पोष्टिक भोजन करने की सलाह दी। जिलाधिकारी एवं एसपी को उन्होंने भ्रष्टाचार व बेईमानी कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से महिलाओं को जागरूक कर शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।
मेले में मंडलायुक्त ने कहा कि किसान अपनी जरूरत के लिए अपने खेत से मिट्टी ला सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नूरपुर लोकेंद्र सिंह चौहान ने तहसील, वन विभाग एवं पुलिस विभाग में कर्मचारियों को सुधार लाने की चेतावनी दी। पुलिस उपमहानिरीक्षक ओंकार सिंह एवं जिलाधिकारी बिजनौर जगतराज सिंह एवं एलबीएसएस ग्रुप आफ कॉलेज के अध्यक्ष कुंवर रवेंद्र कुमार ने लोगों को भ्रष्टाचार के समापन के लिए जागरूक होने के लिए कहा। इससे पूर्व मंडलायुक्त ने मेले में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त एवं संचालन डा गजवीर सिंह ने किया। एसपी अतुल शर्मा, एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ अंशु जैन सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अंत्योदय मेले में आसपास के गांवों से काफी लोग पहुंचे और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।