{"_id":"596a65b54f1c1b0b7d8b4800","slug":"61500145077-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट में दिया धरना
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ काटने वालों के खिलाफ दिया धरना
बिजनौर। रेहड़ थाने के गांव भगतावाला के दलितों ने पट्टों की जमीन पर लगे पेड़ों को काटकर बेचने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि घसीटा सिंह ने पट्टे की जमीन पर यूकेलिप्टस व पोपुलर के पेड़ लगा रखे थे। 15 अप्रैल को गांव के ही कुछ लोगों ने लेखपाल व हलका दरोगा की मदद से उसकी जमीन में खड़े 60 पेड़ काटकर एक लाख रुपये में बेच दिए। उसने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया। घसीटा सिंह का आरोप है कि रेहड़ एसओ इस मामले में उन्हें ही धमका रहे हैं और आरोपियों की मदद कर रहे हैं। घसीटा सिंह ने गांव वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरने में दयालाल, हीरावती, हरी सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।