फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   61 crores of Kisan Samman Nidhi reached in accounts

खातों में पहुंचे किसान सम्मान निधि के 61 करोड़ रुपये

Tue, 28 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
61 crores of Kisan Samman Nidhi reached in accounts
खातों में पहुंचे किसान सम्मान निधि के 61 करोड़ रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन में तीन लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त के 61 करोड़ रुपये अप्रैल में पहुंच चुकी है। अप्रैल में करीब 28 हजार किसानों के खातों में पहली बार योजना के पैसे पहुंचे हैं।
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक मदद कर रही है। अप्रैल से पहले हुई जारी किस्त में दो लाख 97 हजार 672 किसानों को पहली किस्त मिली थी। लेकिन अप्रैल में पहली किस्त का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़कर तीन लाख 25439 हो गई है। जिले में किसान सम्मान निधि की किस्त में 614780000 रुपये मिलने वाले हैं। 27767 किसानों को पहली किस्त के रूप में 55534000, दूसरी किस्त के रूप में 21502 किसानों को 4304000, तीसरी किस्त के रूप में 35659 किसानों के खातों में 71318000, चौथी किस्त के रूप में 60513 किसानों के खातों में 121026000 व पांचवी किस्त के रूप में 143134 किसानों के खातों में 286268000 रुपये भेजे हैं। अब तक 577150000 किसानों के खातों में किस्त जा चुकी हैं। 18815 किसानों के खातों में किस्त जानी बाकी है। ये किस्त 37630000 रुपये आने हैं। कुल 61 करोड़ 47 लाख 80 हजार रुपये आने हैं।
विज्ञापन

ऐसे होगा संशोधन
पंजीकरण में कमी होने पर भी किसानों के रुपये नहीं आ पाते हैं। किसान घर बैठै भी pmkisan.gov.in पर जाकर अपने पंजीकरण में संशोधन कर सकते हैं। किसान पोर्टल पर बेनिफिशयर स्टेटस चेक कर सकते हैं। उसी के आधार पर वैरीफाइड या नॉट वैरीफाइड भी लिखा आता है। अगर आधार नंबर के आगे नॉट वैरीफाइड लिखा है तो वैरीफाइड पर क्लिक करके खुद को वैरीफाई कर सकते हैं। इसके अलावा आधार नंबर को देखकर पंजीकरण में अपना नाम भी संशोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमी हो तो करें संशोधन
उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि कि किस्त भेजी जा रही है। किसान घर पर विभाग का पोर्टल खोलकर अपने पंजीयन को देखकर जरूरी संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed