फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   6000 consumers of 13 villages are troubled due to power supply disruption.

Bijnor News: बिजली आपूर्ति में व्यवधान से 13 गांवों के 6000 उपभोक्ता परेशान

Sun, 26 Apr 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
6000 consumers of 13 villages are troubled due to power supply disruption.
नींदड़ू। शुक्रवार रात बिजली सप्लाई में व्यवधान के चलते 13 गांवों के करीब 6000 उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे। आधी रात के बाद बिजली आने जाने के सिलसिले से नींद में बार-बार खलल पड़ा तथा ग्रामीण सकून से सो नहीं पाए।
विज्ञापन

शासन की ओर से ग्रामीण अंचलों के लिए रोजाना 18 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश हैं, लेकिन काफी समय से विद्युत आपूर्ति में न केवल कटौती की जा रही है, बल्कि कंट्रोल रूम लखनऊ से बिजली आने जाने का कोई शिड्यूल भी निर्धारित नहीं है। जब तब बिजली आती जाती रहती है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बिजली चली गई और फिर कुछ मिनटों के लिए आने और आधा घंटे से ज्यादा समय के लिए गायब रहने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी इसी तरह की बिजली सप्लाई ने उपभोक्ताओं को परेशान किया था। 5:10 बजे रात के बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख, मनकुआ, बख्शनपुर और शेरपुर कलिया समेत नींदड़ू बिजली घर से संबंधित 13 गांवों के करीब 6000 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल रहने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंवर्टरों के ज्यादा समय तक कार्य नहीं करने से स्थिति और खराब हो गई। इसरार, नसीम, साजिद, अनीस और आसिफ का कहना है कि गर्मी से बेहाल बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का छोटे घरों में रुकना मुहाल हो गया तथा वे रात में चैन से सो नहीं पाए।

उन्होंंने मनमानी कटौती करने की बजाय विद्युत विभाग से शिड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई देने की मांग की है। बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति कंट्रोल रूम लखनऊ से नियंत्रित की जाती है। जितनी बिजली ऊपर से आती है, उतनी सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed