{"_id":"635573210ce49764df671f17","slug":"60-workers-working-day-and-night-to-build-120-meter-wall-bijnor-news-mrt6108246183","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 मीटर लंबी दीवार निर्माण को 60 मजदूर कर रहे 15 घंटे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 मीटर लंबी दीवार निर्माण को 60 मजदूर कर रहे 15 घंटे काम
विज्ञापन
नहटौर मे जिला पंचायत की दीवार का निर्माण करते मजदूर।
- फोटो : BIJNOR
120 मीटर दीवार बनाने में दिन-रात जुटे 60 मजदूर
बिजनौर। जमीन पर कब्जा बनाए रखने की जद्दोजहद में जिला पंचायत दिन रात एक कर रखा है। लगातार दो दिनों से रात में 11 बजे तक दीवार का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को भी मौके पर 60 मजदूर लगे रहे। दो शिफ्टों में मजदूरों से काम लिया जा रहा है। जिससे 120 मीटर लंबी दीवार का निर्माण जल्द से जल्द किया जा सके।
रविवार को नहटौर में अपनी 2700 गज जमीन को बचाने की खातिर जिला पंचायत का अमला दूसरे दिन भी डटा रहा। अभियंता कपिल देव, अवर अभियंता नवीन और अवर अभियंता सुशील कुमार मौके पर रहे। उन्होंने जेसीबी से जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अस्थायी रूप से बनाई गई दो फर्नीचर की दुकानों को भी हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ 120 मीटर लंबी दीवार बनाने का काम चल रहा है। शनिवार को नींव खोद दी गई थी, जबकि रविवार को दीवार का निर्माण शुरू हुआ। सिर्फ इतना ही नहीं दो दिनों से रात में 11-11 बजे तक काम चल रहा है।
सुबह आठ बजे से काम चालू होता है। अब पंद्रह घंटे तक एक मजदूर काम नहीं कर सकता है। ऐसे में शिफ्ट बदलकर दूसरे मजदूर लगा दिए जाते हैं। जेनरेटर से रोशनी का इंतजाम किया है। बता दें कि 14 तारीख को जिला पंचायत की इस जमीन का फर्जीवाड़े से राजेंद्र नाम के व्यक्ति ने चार लोगों को बैनामा कर दिया था। बैनामा कराने के साथ ही ये लोग जमीन पर पहुंच गए थे, उन्होंने जिला पंचायत की ओर से की जा रही जमीन की चहारदीवारी का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। नेताओं की सिफारिश पर काम रुकवाने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि मामला बड़े स्तर पर उछला तो सिफारिश करने वाले भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
जमीन के बिक जाने की खबर लगते ही जिला पंचायत में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस जमीन के मसले की गूूंज लखनऊ तक पहुंच रही है। क्योंकि यह विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है। ऐसे में अफसर किसी भी सूरत में जमीन को बचाने में लगे हुए हैं। जिनका मकसद है जमीन पर जिला पंचायत का कब्जा बरकरार बनाए रखा जाए। हालांकि अभी तक जमीन की खरीद फरोख्त करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि डीएम ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश जारी किए हैं।