फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   60 percent optional appointments in place of absent examiners

मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड से नियुक्त परीक्षक कापी जांचने नहीं आ रहे

Fri, 22 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
60 percent optional appointments in place of absent examiners
अनुपस्थित परीक्षकों की जगह 60 प्रतिशत वैकल्पिक नियुक्तियां
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड से नियुक्त परीक्षक कापी जांचने नहीं आ रहे हैं। प्रशासन ने विकल्प के रूप में स्थानीय परीक्षकों की नियुक्ति तेज कर दी है। अनुपस्थित परीक्षकों की सूची डीआईओएस को भेजी जा रही है।
यूपी बोर्ड की कापी जांचने का शुक्रवार को चौथा दिन था। परंतु बोर्ड से नियुक्त अनेक परीक्षक कापी जांचने नहीं पहुंचे। प्रशासन गैरहाजिर परीक्षकों की भरपाई करने में जुट गया है। उपनियंत्रकों से परीक्षक बनने की अहर्ता पूरी करने वाले शिक्षकों को स्थानीय स्तर पर परीक्षक बनाने को कहा गया है। विद्यालयों द्वारा विषय शिक्षकों को सूचित किया जा रहा है। हाईस्कूल के बोर्ड से नियुक्त 550 परीक्षक कापी जांचने को बुलाए गए थे। इनमें 106 परीक्षक कापी जांचने नहीं आए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के 566 परीक्षकों में से 172 अनुपस्थित रहे हैं। उपनियंत्रकों के अनुसार अनुपस्थित परीक्षकों के स्थान पर 60 प्रतिशत से अधिक वैकल्पिक नियुक्त हो गई हैं। अनुपस्थित परीक्षकों की सूची डीआईओएस को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक निगाह रखे हैं। मूल्यांकन में तेजी आ गई है। तीन दिन में हाईस्कूल का करीब 34 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का 41.37 प्रतिशत मूल्यांकन हो गया है। मूल्यांकन समय से पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed