फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   60 patients examined in village Mussepur, 25 found sick

Bijnor News: गांव मुस्सेपुर में 60 मरीजों की जांच, 25 बीमार मिले

Wed, 20 Nov 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
60 patients examined in village Mussepur, 25 found sick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडावली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मुस्सेपुर पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मलेरिया और टायफाइड के संदिग्ध मरीजों के जांच के लिए खून के नमूने लिए। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में काफी लोग बुखार की चपेट में थे। गांव के करीब 25 लोग बीमार थे।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के प्रभारी अंकित कुमार के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव मुस्सेपुर पहुंची और शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया। पीएचसी मंडावली के प्रभारी डॉक्टर संदीप कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य टीम ने सुबह 11 बजे से तीन बजे तक 60 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को निशुल्क दवा दी। टीम ने मलेरिया और टायफाइड के संदिग्ध 12 मरीजों की जांच के लिए खून के नमूने लिए।
विज्ञापन

शिविर में एक मरीज टीवी रोग का भी मिला, जिसे अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर आरती पटेल, डॉक्टर मो.कासिम, मो.जैद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed