{"_id":"63373b6a17f731723a0ba2b2","slug":"60-accused-of-caa-ruckus-will-be-compensated-for-the-loss-of-57-lakhs-bijnor-news-mrt6076476112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए बवाल के 60 आरोपियों से होगी 57 लाख के नुकसान की भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए बवाल के 60 आरोपियों से होगी 57 लाख के नुकसान की भरपाई
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। सीएए-एनआरसी के मामले में आगजनी कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 60 लोगों से 57 लाख के नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके लिए 56 आरोपियों को नोटिस तामिल कराये जा चुके हैं। सिर्फ चार के आरोपियों के नोटिस तामील होना बाकी है।
सीएए-एनआरसी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 20 दिसंबर 2019 को जिले में जमकर बवाल हुआ था। नहटौर में बवाल ने उग्र रुप धारण कर लिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। 21 पुलिस कर्मियों के साथ कई अन्य लोग भी घायल हो गए थे। बवालियों ने पुलिस जीप व बाईकों में आग लगा दी और तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उस वक्त पुलिस ने अलग अलग तीन मुकदमे दर्ज किए थे। इस मामले में शासन की ओर से क्षतिपूर्ति के लिए आदेश जारी किए गए थे। सरकारी और निजी संपत्तियों का 57 लाख रुपये का नुकसान होना पाया गया। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी थी। अब 57 लाख की क्षतिपूर्ति के लिए 56 लोगों को पुलिस ने नोटिस तामिल कराएं हैं।
पुलिस के नोटिस तामिल कराने पर हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. रशीद अहमद छिददू के पुत्र मौहम्मद जैद आदि लोगों का कहना हैं कि वह उपद्रव के समय शहर में ही नहीं थे। मामला कोर्ट में चल रहा हैं। कोतवाल पंकज तोमर ने नोटिस तामिल कराने की पुष्टि की है।