फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   56 rogue vehicles defrauding the transport department, survey completed

Bijnor News: परिवहन विभाग को चूना लगा रहे 56 डग्गामार वाहन, सर्वे पूरा

Thu, 21 Sep 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
56 rogue vehicles defrauding the transport department, survey completed
- दिल्ली, नगीना, चांदपुर मार्ग पर संचालित डग्गामार वाहनों हुआ था सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिवहन विभाग की ओर से डग्गामार वाहनों की सूची तैयार करने का सर्वे पूरा हो गया है। कर्मचारियों ने 48 घंटे सर्वे कर 56 डग्गामार वाहनों की सूची तैयार की है। ये वाहन परिवहन विभाग को चूना लगा रहे हैं। इनके संचालन से विभाग को राजस्व को हानि हो रही है।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिजनौर धीरज सिंह पंवार ने बताया कि परिवहन मुख्यालय की ओर से डग्गामार वाहनों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद परिवहन विभाग के तीन टीम बनाकर सर्वे कराया। यह सर्वे बिजनौर-दिल्ली, बिजनौर-नगीना, बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर किया गया। बिजनौर से दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाले 33 डग्गामार वाहनों की सूची तैयार की गई है। वहीं बिजनौर से चांदपुर मार्ग पर 10 और नगीना मार्ग पर 13 डग्गामार वाहनों को खोजा गया। डग्गामार वाहनों में मैजिक, ईको, बुलेरो, मिनी बस, बस आदि शामिल हैं। डग्गामार वाहनों के गाड़ी नंबर, रंग, रूट आदि की जानकारी तैयार कर मुख्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed