{"_id":"5f6a40e18ebc3e0d852c908f","slug":"56-more-infected-including-senior-transport-officer-bijnor-news-mrt502617734","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ परिवहन अधिकारी सहित 56 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ परिवहन अधिकारी सहित 56 और संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी, उनके साथ के दो सिपाही और बुंदकी चीनी मिल के दस कर्मचारियों सहित जिले में 56 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 2551 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 2746 हो गई है। इनमें से 2258 ठीक हो चुके हैं और 35 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस 453 हैं। एआरटीओ प्रशासन के अनुसार 24 घंटे के लिए प्रवर्तन शाखा पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को पॉजिटिव आए मरीजों में बिजनौर शहर के मोहल्ला सिविल लाइन-2 से तीन, शास्त्री चौक, ब्रह्मानान, जाटान बी-2, पुलिस लाइन, रोडवेज बस स्टैंड, कुंदन हॉस्पिटल, शांतिपुरम, आवास विकास कॉलोनी, नई बस्ती, शंभा बाजार, संत ज्वैलर्स का सर्राफ से एक-एक, एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी सहित तीन, गांव शाहपुर जमाल, मानपुर, कुरी बांगर, गांव तिमरपुर से एक-एक सैंद्वार, कूकड़ा इस्लामपुर से दो, कुरी बांगर, कोतवाली देहात के मोहल्ला शाहजहीर, गांव ऊमरी, मंडावली, धामपुर के मोहल्ला रानी बाग कॉलोनी से दो, गांव सरकड़ा, स्योहारा के गांव सदाफल से तीन, नजीबाबाद के मोहल्ला टकसाल, गांव खाईखेड़ी, गांव सिसौना, शुगर मिल अफजलगढ़, गांव सिसौना से एक-एक, बुंदकी चीनी मिल से दस मरीज शामिल हैं। इनके साथ में 2551 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते कार्यालय के सभी छह लिपिकों का कोविड टेस्ट कराया गया। अच्छी बात ये रही इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। फिलहाल बुधवार को एआरटीओ कार्यालय की प्रवर्तन शाखा पूर्णत: बंद रहेगी।