{"_id":"63fe4ad679c36a88aa06b104","slug":"55-people-lost-their-lives-in-crossing-the-track-but-the-bridge-has-not-been-built-till-date-bijnor-news-c-14-1-136781-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रेलवे ट्रैक पार करने में खत्म हो गई 55 जिंदगी, लेकिन अब तक नहीं बना पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रेलवे ट्रैक पार करने में खत्म हो गई 55 जिंदगी, लेकिन अब तक नहीं बना पुल
Wed, 01 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:11 AM IST
सार
पांच सालों में 55 जिंदगी की आहुतियां दी जा चुकी है, फिर भी फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग अभी तक फाइलों में उलझी हुई है। वहीं जान के खतरे का जोखिम उठाते हुए लोग आज भी रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
नजीबाबाद में मालगोदाम के पास रेलवे ट्रैक पार करते राहगीर।
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में पांच वर्षों में 55 जिंदगी की आहुतियां दी जा चुकी है, फिर भी फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग अभी तक फाइलों में उलझी हुई है। वहीं जान के खतरे का जोखिम उठाते हुए लोग आज भी रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। अब फिर से प्रशासन को फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए के लिए ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को नजीबाबाद के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें नजीबाबाद के माल गोदाम पर फुट ओवर निर्माण के लिए बजट मुहैया कराने की गुहार लगाई। उन्होंने हवाला दिया कि उक्त स्थान पर 2017 से अब तक 55 लोगों की मौत रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन हादसे में हो चुकी है। वहीं 14 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि पिछले साल मार्च के महीने में मंडल रेल प्रबंधक की इंजीनियरिंग शाखा फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय को नक्शा भेज चुकी है। साथ ही इसके निर्माण में आने वाली लागत का एस्टीमेट भी उपलब्ध कराया जा चुका है। फिर भी अभी तक इस पर मुहर नहीं लगी है। ज्ञापन देकर फुट ओवर ब्रिज के लिए बजट मुहैया कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
मुश्किलें तमाम फिर भी ट्रैक पार कर रहे लोग
एक तरफ माल गोदाम के पास फुट ओवर ब्रिज की मांग की जा रही है, उधर इस स्थान पर रोजाना हजारों लोग रेलवे ट्रैक को जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। हालांकि रेलवे ने इन्हें रोकने के लिए गेट बंद कर दिया है और अवरोधक भी लगा दिए हैं। फिर भी लोग इन बंदिशों के बाद भी नहीं रुक रहे हैं। गेट के ऊपर पर चढ़कर लोग ट्रैक की तरफ जाते हैं और पार करते हैं।