फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   55 blood donors became great donors by donating blood

Bijnor News: रक्तदान कर 55 रक्तदाता बने महादानी

Sun, 01 Oct 2023 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
55 blood donors became great donors by donating blood
- मेडिकल अस्पताल और चांदपुर तहसील में लगाया गया शिविर
विज्ञापन

- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल अस्पताल और चांदपुर तहसील परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 55 रक्तदाता रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इस बार रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। मेडिकल अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उन्होंंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। वहीं रक्तदान शिविर में पहुंचे एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। रक्तदान करने के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि महिलाओं की प्रतिभागिता कम रही। इस मौके पर अस्पताल सीएमएस डॉ. मनोज सेन, ब्लड बैंक अधिकारी संजय कुमार शंकर, ब्लड बैंक प्रभारी नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सबसे पहले विकास अग्रवाल ने किया रक्तदान
अमर उजाला की ओर से मेडिकल अस्पताल में आयोजित शिविर में सबसे पहले विकास अग्रवाल ने रक्तदान किया। विकास अग्रवाल करीब 15 रक्तदान कर चुके हैं। विकास अग्रवाल का कहना है कि मनुष्य को जिंदा रहते रक्तदान और मरने के बाद नेत्रदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दंपती ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में दंपती नरेश चौहान और हर्षलता ने रक्तदान किया। दोनों पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा दंपती पुष्पेंद्र शर्मा और शिवानी शर्मा रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर महादानी बने।

शिविर में इन लोगों ने भी किया रक्तदान
मेडिकल अस्पताल में आयोजित शिविर में अतुल कुमार, अमित कुमार कौशिक, चमन सिंह, रोहताश, ज्ञानेंद्र कौशल, रोहित, योगेंद्र कुमार, अंशुल कुमार, संजीव गुप्ता, विपुल शर्मा, वंशिका, शोकेंद्र कुमार, वैभव, रूपेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, बलराम, संजीव चौधरी, दिगेंद्र पाल, हिमांशु बंसल, विपिन कुमार, दीपक कुमार, शीला, राहुल शर्मा, प्रफुल्ल कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, हेमेंद्र सिंह, अजय, अभिषेक, ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed