फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   53 people sent home when negative report came

नेगेटिव रिपोर्ट आने पर 53 लोगों को घर भेजा

Wed, 13 May 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
53 people sent home when negative report came
नेगेटिव रिपोर्ट आने पर 53 लोगों को घर भेजा
विज्ञापन

चांदपुर। क्वारंटीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने एवं 14 दिन पूरे होने पर स्वास्थ्य विभाग ने 53 लोगों को घर भेज दिया है।
प्रशासन कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर रही है। सीएचसी स्याऊ प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि क्वारंटीन 53 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसमें सीएचसी स्याऊ में छह तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 47 लोग शामिल हैं। बुधवार को क्वांरटीन समय पूरा करने पर इन्हें घर भेज दिया है।

डा.केपी सिंह ने बताया कि घर भेजे गए सभी लोगों को अपने घर में ही रहते हुए सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने को कहा गया है। क्वारंटीन लोगों के घर जाने के बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने राहत अली की देखरेख में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया। नगरपालिका कर्मचारियों ने कोहनूर पैलेस, सरकारी रसोई, गैस एजेंसी, हॉट स्पॉट क्षेत्र मोहल्ला सरायरफी, पतियापाड़ा आदि को भी सैनिटाइज किया। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed