फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   52 lakh recovered from ineligible farmers of Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि के अपात्र किसानों से वसूले 52 लाख

Wed, 16 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
52 lakh recovered from ineligible farmers of Kisan Samman Nidhi
किसान सम्मान निधि के अपात्र किसानों से वसूले 52 लाख
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जनपद में 3,77,000 किसान लाभार्थी पंजीकृत हैं। विभागीय जांच में अभी तक 28,713 किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र सामने आए हैं। विभाग की ओर से इन सभी अपात्रों से किस्तों की धनराशि वसूली का नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से 5713 अपात्र किसान इनकम टैक्सदाता मिले। इन अपात्र इनकम टैक्सदाताओं से अभी तक विभाग ने किस्त के 52,06000 रुपये वसूल लिए। अभी एक करोड़ से ज्यादा की वसूली होनी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को दो-दो हजार रुपये की किस्त यानि सालभर में कुल छह हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 12वीं किस्त भेज दी गई है। योजना में शामिल अपात्र किसानों की जांच चल रही है। कृषि विभाग के अनुसार जांच 13 हजार किसान भूमिहीन, दस हजार मृतक और 5713 हजार किसान इनकम टैक्स भरने वाले अपात्र किसान सामने आए हैं। कृषि विभाग की ओर से किस्त की धनराशि वसूली के नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के उपरांत अपात्र इनकम टैक्स दाताओं किस्तों की 52,06000 रुपये की धनराशि वसूल ली गई है। इनकम टैक्स दाताओं पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन

13 हजार किसान भूमिहीन, 10 हजार निकले मृतक
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की जांच में सामने आए अपात्रों में 13,000 किसान भूमिहीन निकले। इन किसानों के पास वर्तमान में जोत की जमीन नहीं है। इसके अलावा विभागीय जांच में दस हजार किसान मृतक मिले। कृषि विभाग की ओर से भूमिहीन व मृतक किसान के उत्तराधिकारियों को किस्त की धनराशि वसूली के नोटिस भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह सामने आए अपात्र किसान
-13000 भूमिहीन किसान
- 10000 मृतक किसान
- 5713 इनकम टैक्सदाता
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अपात्र किसानों से किस्तों की वसूली के नोटिस भेज गए हैं। इनकम टैक्सदाताओं से अभी तक 52,06000 रुपये की वसूली हो गई। शेष से वसूली की जाएगी।
-गिरीश चंद्र, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed