फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   52 employees of Dwarikesh Group got long service award

Bijnor News: द्वारिकेश ग्रुप का 16वां दीर्घकालीन सेवा सम्मान आयोजित

Thu, 24 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
52 employees of Dwarikesh Group got long service award
नजीबाबाद - द्वारिकेश समूह के दीर्घकालीन सेवा सम्मान में मुख्य महाप्रबंधक गन्ना को सम्मानित करते - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। द्वारिकेश समूह ने दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह में 10 से 25 वर्ष द्वारिकेश ग्रुप की सेवा करने वाले 52 कर्मचारियों को दीर्घकालीन सेवा सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

आरआर मोरारका सभागार में द्वारिकेश समूह का 16वां दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारिकेश ग्रुप द्वारिकेशनगर के वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष वर्क्स एनके खेतान, द्वारिकेशधाम बरेली के वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष वर्क्स आरके गुप्ता ने द्वारिकेश समूह के शुगर इकाई के कर्मचारियों और आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की दो शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह्, प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक (मासंवि) एसएस शेखावत ने द्वारिकेश समूह के एमडी गौतम आर मोरारका का संदेश सुनाया। संदेश में गौतम आर मोरारका द्वारा दीर्घकालीन सेवा से जुड़े कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ द्वारिकेश समूह के सेवा मिशन में क्षेत्रवासियों के सहयोग का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक एसएस शेखावत के संचालन में आयोजित दीर्घकालीन सम्मान समारोह में द्वारिकेश समूह में 25 वर्ष सेवाकाल पूरा करने वाले मुख्य महाप्रबंधक गन्ना रमेश परशुराम पुरिया, जीएम प्रोसेस एसएल नोनियान, जीएम मेटेरियल एसएस शेखावत सहित 18 कर्मचारियों, 20 वर्ष सेवा पूरी करने वाले राजेंद्र सिंह, काशीनाथ यादव, गजेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, 10 वर्ष सेवा पूरी करने वाले आरसी पिल्लई, एसपी माहेश्वरी, हिमांशु सहित 28 कर्मचारियों को दीर्घकालीन सेवा सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका निर्देश त्यागी को 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने और शेफाली सक्सेना को 10 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने पर स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। उपाध्यक्ष समूह अनुपालन अधिकारी सलिल स्वरूप आर्य, सीएफओ सुनील कुमार, जीएम कार्पोरेट प्रवीण कुमार की उपस्थिति में मुख्य अतिथि एनके खेतान और आरके गुप्ता ने द्वारिकेश समूह को गति प्रदान करने के लिए कर्मचारियों शिक्षकों और किसानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed