{"_id":"5c3cd309bdec2273222f77fa","slug":"51547490057-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में लगेगी नैपकिन वेंडिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल में लगेगी नैपकिन वेंडिंग मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में लगेगी नैपकिन वेंडिंग मशीन
बिजनौर। जिले में अब महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नैपकिन के लिए मेडिकल स्टोर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने नई पहल की है। जल्द ही जिला महिला अस्पताल में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। किशोरियों, युवतियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करने के लिए शासन ने यह निर्णय लिया है।
जिला महिला अस्पताल में सैकड़ों महिलाएं अपना उपचार कराने आती हैं। ऐसे में महिलाओं को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संक्रामक रोग होने की समस्याओं से पीड़ित सैकड़ों किशोरियां, युवतियां और महिलाएं अस्पताल में अपना इलाज कराने आती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता न होने के कारण कुछ महिलाएं सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग नहीं करती हैं। उनके अंदर अब भी इस बाबत झिझक और जागरूकता की कमी है। काफी महिलाएं खर्च से बचने के लिए भी सेनेटरी नैपकिन यूज नहीं करती हैं। चिकित्सकों के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत है, क्योंकि स्वास्थ्य से बड़ा से कोई धन नहीं है। इससे कई बार महिलाओं को संक्रामक रोग हो जाते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और मुश्किल दिनों में महिलाओं की झिझक मिटाने के लिए नई पहल की जा रही है। महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने अब जिला महिला अस्पताल में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। यह मशीन एटीएम की तरह काम करेगी। इस मशीन के माध्यम से महिलाओं को पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक और दस का सिक्का डालने पर तीन नैपकिन मिलेंगे। ट्रायल के लिए पहले यह मशीन जिला महिला अस्पताल में लगेगी। इसके सफल संचालन के बाद सीएचसी एवं पीएचसी पर भी लगाने की सरकार की मंशा है। सीएमओ राकेश मित्तल ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासन ने सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन जिला महिला अस्पताल में लगवाने के लिए प्रस्ताव मांगा है।