{"_id":"5c36345ebdec2257282d4bde","slug":"51547056222-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा के एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन को पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज सचिव अतुल कुमार चौहान व प्राचार्य डा. केसी आर्य ने किया। स्वयंसेवकों व स्वयं सेवियों ने पर्यावरण सुरक्षा विचार व्यक्त किए। प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में पौधरोपण किया। गांववासियों को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में बताते हुए वृक्षों को न काटने की अपील की। स्वयंसेवकों ने गांव रूपपुर में साफ सफाई की। महाविद्यालय के बीएड विभागाध्यक्ष खलीलुर्रहमान ने छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेविका प्रियांशी त्यागी ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. शेर सिंह कटारिया व डा. रेशमा सैलानी मौजूद रहे।
प्रयोगात्मक परीक्षा कार्यक्रम
चांदपुर। कृषक जनता इंटर कॉलेज महमदाबाद के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि इंटर की भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी को, रसायन विज्ञान की 11 जनवरी को, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की 12 जनवरी को विद्यालय प्रागंण में होगी। हाईस्कूल की नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 जनवरी को विद्यालय प्रांगण में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगी। उधर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की इंटर की संस्थागत व संस्थागत व व्यक्तिगत छात्राओं की सिलाई की प्रयोगात्मक परीक्षा दस जनवरी व कुकिंग की 11 जनवरी को होगी।