{"_id":"5bf5a721bdec22694e6b8a20","slug":"51542825761-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगास्नान के मेले के लिए रामगंगा बांध से पानी की निकासी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगास्नान के मेले के लिए रामगंगा बांध से पानी की निकासी शुरू
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा बांध से पानी की निकासी शुरू
कालागढ़। रामगंगा बांध से नदी में गंगास्नान के मेले के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी है। स्टील ब्रिज पर लगने वाले मेले में सुरक्षा के लिए बांध के अधिकारियों ने पुलिस से मेले में सुरक्षा बनाए रखने को कहा है। साथ ही बांध के अधिकारियों ने नदी के तटों की सफाई भी कराई है।
कालागढ़ के रामगंगा बांध से गढ़ गंगा आदि क्षेत्रों में गंगास्नान के लिए 500 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। बांध से पानी की निकासी 24 नंवबर तक जारी रहेगी। इसके अलावा 250 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए पोषक नहरों के लिए जारी किया गया है। जो अग्रिम आदेशों तक दिया जाएगा। गंगास्नान के अवसर पर आसपास के गांवों से नागरिक कालागढ़ आकर स्टील ब्रिज के निकट गंगा में स्नान करते है। उनके स्नान के लिए रामगंगा बांध से पानी की निकासी की जाती है। परियोजना के शिविर प्रबंध खंड के ईई शेर सिंह का कहना है कि नदी के तटों का निरीक्षण कर लिया गया है। बांध पर आने जाने की बाहरी व्यक्तियों को अनुमति नहीं है। सुरक्षा कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं। साथ ही गंगास्नान के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके लिए थाना कालागढ़ व थाना अफजलगढ़ को सूचना दी गई है। पुलिस ने भी बांध क्षेत्र का दौरा किया है। दूसरी ओर पुराना कालागढ़ में मेले के लिए परंपरागत रूप से हाथ के सामान बनाकर बेचने वाले दस्तकार कालागढ़ पहुंचने शुरू हो गए है। जिनमें मिट्टी के बर्तन बनाने व लोहे के सामान बनाने वाले मुख्य हैं। नागरिकों में भी गंगास्नान को लेकर उत्साह है। अभी से पुराने कालागढ़ में सड़क के दोनों ओर व्यापारियों ने दुकान लगाने को निशान लगा दिए हैं।