{"_id":"5bf461ddbdec2269317ca374","slug":"51542742493-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे सफाई कर्मी, अस्पताल प्रशासन ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे सफाई कर्मी, अस्पताल प्रशासन ने ली राहत की सांस
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मांगों को लेकर शनिवार से काम ठप कर हड़ताल पर डटे ठेका सफाई कर्मचारी मंगलवार को कंपनी प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद काम पर लौट आए। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल के वार्डों से लेकर इमरजेंसी में गंदगी के ढेेर लग गए। मंगलवार को दोपहर बाद कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जिला अस्पताल में ठेका सफाई कर्मचारियों के अलावा किसी भी सफाई कर्मचारी की विभाग की ओर से तैनाती नहीं है। इन्हीं 18 कर्मचारियों पर अस्पताल की पूरी सफाई व्यवस्था का दारोमदार है। मंगलवार को कंपनी प्रतिनिधियों के साथ हुई ठेका सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई।
वार्ता में तय हुआ कि कर्मचारियों के 16 माह के ईपीएफ का कंपनी जल्द ही भुगतान करेगी। इसके अलावा उनका मानदेय बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। तब जाकर जिला अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
हर महीने 1.90 लाख का है ठेका
अमरोहा। मुंबई की ऑल सर्विस ग्लोबल कंपनी के ऑपरेशनल एग्जीक्यूटिव राहुल सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में कंपनी का हर महीने एक लाख 90 हजार रुपये का सफाई कार्यों का ठेका है। ठेके पर रखे गए 18 कर्मचारियों को वेतन देने के बाद बाकी रुपये कंपनी के अन्य मदों में खर्च होते हैं। बहरहाल कर्मचारियों के 16 माह के ईपीएफ का भुगतान किया जाएगा। वेतन बढ़ाने को लेकर कंपनी मालिकों से बात करेंगे।