{"_id":"5bad24d3867a557e9f67d4d9","slug":"51538073811-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर को बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर को बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम करेंगे किसान
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता विफल
चंदक। ग्राम रायपुर बेरीसाल में अधिगृहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की हालत बिगड़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं तहसीलदार सदर ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। आजाद किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि एक अक्तूबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चंदक में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम कर दिया जाएगा।
ग्राम रायपुर बेरीसाल में सड़क के लिए अधिगृहित की गई कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आकियू की ओर से दिया जा रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बैठे किसानों की हालत बिगड़ती ही जा रही है। पांच किसानों की हालत अचानक बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार तथा लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता समद गुप्त ऋषि टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसानों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल होने से धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच किसान गुड्डू, नागेंद्र, ओमपाल, चून्न, रामसुधीर की हालत बिगड़ गई। जिनमें तीन की हालत खराब बताई गई। आकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों से हुई वार्ता पर सहमति नहीं बन पाई है। आरोप है कि प्रशासन किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। इसे किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इसी के विरोध में एक अक्टूबर से बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम किया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर चंदक स्टेशन पर ट्रैक भी जाम किया जाएगा। धरनास्थल पर बिजेंद्र सिंह, दुष्यंत राठी, पलन कुमार, धर्मेंद्र, चरण सिंह, देवेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।