फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भोगपुर और लालपुर शोजीमल पहुंची दिल्ली से आई टीम

भोगपुर और लालपुर शोजीमल पहुंची दिल्ली से आई टीम

Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
भोगपुर और लालपुर शोजीमल पहुंची दिल्ली से आई टीम
भोगपुर और लालपुर शोजीमल पहुंची दिल्ली की टीम
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। स्वच्छता एवं पेयजल सर्वेक्षण के लिए केंद्र से आई टीम ने भोगपुर और लालपुर शोजीमल पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में सफाई, शौचालय, ग्रामीणों के रहन सहन, शिक्षण संस्थाओं की स्थिति और धार्मिक स्थलों से संबंधित स्वच्छता का बारीकी से अध्ययन किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन जिला कोऑर्डिनेटर लव कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता एवं पेयजल के सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से आई टीम ने एडीओ पंचायत ऋषि कुमार की उपस्थिति में नजीबाबाद ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का सर्वेक्षण किया। टीम में शामिल मनोज वर्मा, मोहित मिश्रा, विकास तिवारी ने ग्राम पंचायत में सफाई, पेयजल तथा ग्रामीणों में स्वच्छता जागरूकता के संबंध में बारीकी से जानकारी ली। बीडीओ एके मौर्य के निर्देशन में एडीओ ऋषि कुमार ने दिल्ली से आई टीम को क्षेत्र की स्वच्छता मिशन अभियान की जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय शोजीमल में आयोजित बैठक में टीम ने ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण और स्वच्छता के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हमीदन की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिला कोऑर्डिनेटर लव कुमार के समक्ष ग्रामीणों ने गांव में बैंक, पशु चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना कराने को कहा। टीम ने ग्रामीणों से खुले में शौच की स्थिति के संबंध में भी जानकारी की। ग्राम पंचायत सचिव अनुज मलिक के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में एडीओ पंचायत ऋषिपाल, एडीओ कृषि श्याम सिंह, ग्राम पंचायत सचिव राजवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, पप्पन कुमार, विनोद कुमार, रोहित कुमार, राजपाल सिंह, मो.यूनुस, हाजी उमर, बलवीर सिंह, गफ्फार अहमद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के किए गए सवाल
ग्राम पंचायत भोगपुर में ग्राम प्रधान बलराम सैनी की उपस्थिति में टीम ने मलूकवाली प्राथमिक स्कूल में गांव में पानी की निकासी, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन तथा खुले में शौच की स्थिति की जानकारी की। टीम ने महिलाओं से कई सवाल किए। ग्रामीणों की ओर से भोगपुर बड़ी ग्राम पंचायत होने के बावजूद सफाई के लिए मात्र दो कर्मचारी तैनाती होने पर चिंता व्यक्त की गई। टीम ने भोगपुर और मलूकवाली में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से सफाई, पेयजल के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed