{"_id":"5b71e2d642c79254e41a3f73","slug":"51534190294-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के परिजनों को दिया जाए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के परिजनों को दिया जाए मुआवजा
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जोया में हुए इको वैन हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षिका रूपाली ग्रेवाल के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन देकर शिक्षिका के परिजनों की आर्थिक मदद की मांग की।
सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षिका रूपाली ग्रेवाल के परिवार को सरकारी मदद की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिलेभर में डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की जाए। क्योंकि जिस डग्गामार वाहन में दुर्घटना के चलते शिक्षिका की मौत हुई थी वह सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। जबकि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद वाहन चालक और स्वामी पर अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है। इससे शिक्षकों में जबरदस्त रोष है। वाहन के चालक और स्वामी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने औँर शिक्षिका रूपाली ग्रेवाल के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान हरिराज सिंह, हीरा सिंह, रामवीर सिंह, संजीव कुमार, अरुण कुमार, अर्पित, सुनील कुमार, महेश कुमार, मतीन अहमद, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।