फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ैस सिलेंडर में आग

ैस सिलेंडर में आग

Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ैस सिलेंडर में आग
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चाय बनाते गैस सिलिंडर में आग लगी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। बहड़ी जा रहे कांवड़ियों के जत्थे द्वारा अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली पर चाय बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण अफरातफरी मच गई। सौभाग्य से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब आधे घंटे बाद पहुंची, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
बरेली के बहेड़ी के ग्राम भोजपुर सरफसुर निवासी विष्णु, नीतीश, मदनपाल, ओमप्रकाश, राजू समेत 35 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली से कांवड़ लेकर जा रहा था। सोमवार की सुबह करीब 9: 30 बजे उन्होंने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली धामपुर रोड स्थित रामलीला बाग मंदिर परिसर में खड़ी कर और बारिश होने के कारण ट्राली पर ही चाय बनाने लगे। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। कांवड़ियों ने जलते हुए सिलिंडर को ट्राली के नीचे दूर पर फेंक दिया लेकिन आग नहीं बुझी। कांवड़ियों ने धू-धू कर जल रहे सिलिंडर पर गीली बोरी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग न बुझने पर कांवड़ियों को भी दूर भागकर खड़ा होना पड़ा। सूचना मिलते ही कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और लापरवाही के लिए वहां तैनात सिपाहियों को हड़काया। कोतवाल ने कांवड़ियों से कहा कि अगर उनका कोई नुकसान हुआ है तो वह अपने पास से रुपये दे देंगे। करीब आधा घंटे बाद फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने सफाई दी कि रेलवे क्रॉसिंग के फाटक बंद होने के कारण देर हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष गैस स्प्रे करके व पानी डालकर आग बुझाई। सौभाग्य से सिलिंडर फटा नहीं। बाद में कांवड़ियों का जत्था अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

निर्देशों का नहीं होता है पालन
नगीना में फायर ब्रिगेड का परिसर कोतवाली रोड पर कताई मिल के सामने है। बिजनौर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक अक्सर आधा-आधा घंटे तक बंद रहता है। त्योहारों व मेलों के दौरान एसडीएम व सीओ ने फायर सर्विस की गाड़ी को गांधी मूर्ति के पास खड़ा रखने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं होता। यदि फायर सर्विस की गाड़ी गांधी मूर्ति के पास खड़ी होती तो समय पर पहुंच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed