{"_id":"5b6b2f364f1c1be2588b5b1e","slug":"51533751094-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना कांवड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना कांवड
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे
नगीना। बुधवार सुबह से कांवड़ियों का नगीना से होकर निकलना शुरू हो गया। हर हर महादेव, हर हर गंगे, जय भोले के जयघोष से नगर शिवमय हो गया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिव भक्तों का कांवड़ लेकर नगीना से होकर धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, उत्तराखंड के जनपदों के लिए निकलना दिन भर जारी रहा। सबसे अधिक कांवड़िये बरेली के देखने को मिले, सभी कांवड़िये युवा थे और अपनी-अपनी मन्नतों को पूरा करने के लिए कांवड़ लेकर चल रहे थे। कांवड़ियों के साथ महिला कांवड़ियां भी जत्थों में शामिल थीं। वहीं, कांवड़ियों की सेवा के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर लगाए हैं, जिनमें कांवड़ियों को भोजन, विश्राम और चिकित्सा की सेवा दी जा रही है। कांवड़ियों की सेवा कर श्रद्धालु धर्म लाभ कमा रहे हैं।