{"_id":"5b5e0f614f1c1be94b8b76ed","slug":"51532890977-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने डीएम के सामने रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने डीएम के सामने रखी समस्याएं
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों ने डीएम के सामने रखीं समस्याएं
बिजनौर। लखनऊ में उद्योगों की स्थापना के लिए आयोजित ग्राउंड मेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का उद्यमियों के बीच प्रसारण किया गया। उद्यमियों ने डीएम अटल कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपनी समस्याएं रखीं।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में आशुतोष विश्वकर्मा ने इंडस्ट्रियल एरिया में डायल 100 की गाड़ी खड़ी करने व स्वतंत्र फीडर, विकास अग्रवाल ने उद्योगों को मिलने वाले ऋण, पंकज अग्रवाल ने चांदपुर में अग्रिशमन कार्यालय में एक भी गाड़ी न होने का मुद्दा उठाया। व्यापारी नेता मनोज कुच्छल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी पॉलिथीन की पैकिंग में आने वाले उत्पाद पर भी व्यापारियों पर जुर्माना लगा रहे हैं। डीएम ने व्यापारियों की सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। डीएम ने कहा कि दो अक्तूबर से हर तरह की प्लास्टिक व पॉलिथीन पर रोक लगेगी। व्यापारियों ने इस अभियान में बहुत सहयोग किया और आशा है आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर अति उत्साह में किसी ने गलत जुर्माना लगा दिया है तो वे इसे दिखवाएंगे। इसके बाद लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में होने वाले निवेश के बारे में जाना। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्रा, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी दिनेश सिंह, उद्योग उपायुक्त अमिता वर्मा, एनआईसी प्रभारी नंदकिशोर सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।