{"_id":"5b391adb4f1c1bc5628b81c0","slug":"51530469083-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम आयोजित करेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम आयोजित करेगा शिविर
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली। विद्युत निगम दो जुलाई 2018 को आज मंडावली, गिरधावा साहनपुर सहित कई क्षेत्रों में सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन देने, बकाया वसूली और बिल संशोधन के लिए शिविर आयोजित करेगा।
विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को उनके द्वार पर विद्युत कनेक्शन देने, बिल जमा करने सहित कई समस्या के निदान के लिए शिविर आयोजित करने का अभियान चलाया है। एसडीओ के अनुसार दो जुलाई 2018 को मंडावली, गिरधावा साहनपुर, कामराजपुर के लोक-जनवाणी केंद्रों के निकट शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं को सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने की सुविधा के साथ बिल संशोधन का भी काम किया जाएगा। एसडीओ ने विद्युत उपभोक्ताओं से मौके पर पहुंचकर शिविर से लाभ उठाने की सलाह दी।