{"_id":"5b2171bb4f1c1bc5628b4ef0","slug":"51528918459-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वादों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि राजस्व और न्यायिक अधिकारियों द्वारा वादों के निस्तारण में भारी लापरवाही बरती जा रही है। दायरे के सापेक्ष मात्र 50 प्रतिशत की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कर करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालय में नियमित रूप से बैठ कर न्यायिक कार्य करना सुनिश्चित करें। दायरे के बाहर भी कार्य करते हुए वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। राजस्व वादों में पांच वर्ष से अधिक कोई भी वाद लंबित नहीं रहे। सभी राजस्व न्यायालयों में 41 एलआर एक्ट का एक भी मामला लंबित न रहने पाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कम स्टांप के मामलों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर आख्या संबंधित विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आईजीआरएस पोर्टल पर जो भी शिकायतें लंबित हैं बृहस्पतिवार तक शत प्रतिशत रूप से उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि गंभीर प्रकरणों की जांच स्वयं स्टांप आयुक्त, सब रजिस्ट्रार स्वयं करें। अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत देयों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए, किसी का उत्पीड़न न किया जाए।
होटलों पर बाल मजदूर मिले तो होगी कार्रवाई
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप एवं जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर जिला बाल संरक्षण समिति, बाल कल्याण समिति एवं बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ योेजना के संबंध में आयोजित बैठक श्रम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कारखानों एवं होटलों सहित श्रमिक प्रतिष्ठानों में निरीक्षण करें। बाल मजदूर पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
गायों को पशुश्रय स्थलों पर पहुंचाया जाए
गौ संरक्षण समिति से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर पशुश्रय स्थलों की सूची प्राप्त करें ताकि गायों को वहां पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गाय के गोबर आदि से तैयार उत्पादकों की मार्केटिंग करें और लोगोें को जैविक खाद और उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित करें। गाय के संरक्षण एवं उपयोगिता के संबंध में एक जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा, प्रशासन, सीवीओ, सीएमओ, पीडी डीआरडीए आदि मौजूद रहे।