फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गठबंधन नेताओं की एकजुटता से नईमुल ने भेदा भाजपा का किला

गठबंधन नेताओं की एकजुटता से नईमुल ने भेदा भाजपा का किला

Fri, 01 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन नेताओं की एकजुटता से नईमुल ने भेदा भाजपा का किला
बिजनौर। सपा प्रत्याशी नईमुल हसन की जीत गठबंधन नेताओं की एकजुटता से हुई है। चुनाव में मुस्लिमों ने एक तरफा मतदान किया। भाजपा का तीन तलाक का मुद्दा चुनाव में नहीं चल पाया। मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को वोट नहीं दिया।
विज्ञापन

महागठबंधन के प्रत्याशी नईमुल हसन का चुनाव लड़ाने के लिए गठबंधन में शामिल दलों के नेता पहले से ही लामबंद हो गए थे। इन नेताओं ने चुनाव की पहले से ही तैयारी कर ली थी। सभी ने मिलकर यह योजना बना ली थी कि अवनी सिंह को चुनाव में कैसे परास्त करना है। भाजपा की सभी गतिविधियों पर गठबंधन नेताओं की नजर थी। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव में कूद गए। बिरादरी को साधने के लिए नेताओं की अलग से फौज लगा दी गई। इसमे नईमुल हसन को कामयाबी मिली और उनके पक्ष में माहौल बनता चला गया। चुनाव में हालांकि बसपा के साथ गठबंधन था, पर बसपा का कोई नेता नजर नहीं आया। गजब तो यह है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खां जैसे किसी बड़े नेता ने चुनाव में सभा नहीं की। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की ओर से भी दलितों की ओर से कोई संदेश नहीं दिया गया। इसके बाद भी चुनाव में नईमुल हसन मुकाबले में मजबूती के साथ खड़े होते चले गए। मुस्लिमों ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। एकतरफा नईमुल हसन को मतदान किया। चुनाव के दौरान तीन तलाक का मुद्दा भी भाजपा के काम नहीं आया। मुस्लिम महिलाओं ने चुनाव में इस मुद्दे को सिरे से नकार दिया और भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं दिया।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान रहे कड़े सुरक्षा बंदोबस्त
मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। नजीबाबाद मार्ग को पूरी तरह सील किया हुआ था। इस मार्ग से कोई वाहन नहीं जा रहा था। मतगणना स्थल के अंदर डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह अन्य अफसरों के साथ मौजूद रहे। क ई बार उन्होंने मतगणना स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा करता रहा बाहर जाने की जिद
अवनी सिंह का छोटा बेटा मतगणना के दौरान साथ था। बेटा मतगणना में नहीं रुक रहा था और अपनी अवनी को मतगणनास्थल से बाहर जाने के लिए बार बार कह रहा था। अवनी को बेटे की जिद के आगे मतगणना के बीच में ही बाहर जाना पड़ा। उस समय आधी मतगणना हुई थी और अवनी काफी पीछे चल रही थीं। पत्रकारों ने अवनी से जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके पति भी आखिरी चरणों में आकर चुनाव जीतते थे, वे भी चुनाव जीत जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


समर्थकों में रही बेचैनी
मतगणना के दौरान अपने प्रत्याशियों को मिले वोट जानने के लिए समर्थकों में बेचैनी रही। मतगणना स्थल से आने जाने वालों से वे वोटों की जानकारी लेते रहे। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी लाउड स्पीकर से वोटों की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed