फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक सप्ताह पहले बंद हुई दुकानें अब नगीना चौक पर खुली, विरोध शुरू, कोतवाल को प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

एक सप्ताह पहले बंद हुई दुकानें अब नगीना चौक पर खुली, विरोध शुरू, कोतवाल को प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

Mon, 09 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले बंद हुई दुकानें अब नगीना चौक पर खुली,  विरोध शुरू, कोतवाल को प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
धामपुर। कन्या इंटर कॉलेज के पास खुली शराब और बीयर की दुकान महिला मंडल की सदस्यों के विरोध के चलते बंद हो गई थी। अब आबकारी विभाग ने इसे नगीना चौक पर प्राचीन शिव मंदिर पास खुलवाया है। यहां भी लोगों ने दुकान का विरोध शुरू कर दिया। रविवार को आसपास के लोगों ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन किया और कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर दुकान को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आबकारी विभाग की ओर से एक सप्ताह पहले कन्या इंटर के निकट अंग्रेजी शराब और बीयर की दो दुकानों को खोला गया था। इन दुकानों को यहां से बंद कराने के लिए महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी और जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद रविवार को इन दुकानों को नगीना चौक के निकट खुलवा दिया गया। रविवार को आसपास के लोग एकत्र होकर कोतवाल के पास पहुंचे और दुकानों को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार ने कहा कि वह दुकान बंद या चालू नहीं करा सकते हैं। उनका काम शांति व्यवस्था को बनाने का है। यदि वह एसडीएम या डीएम से दुकान बंद कराने का आदेश करा लाते हैं तो पुलिस आदेशों का अमल कराएगी। विरोध कर रहे संजीव कुमार अग्रवाल, अभय कुुमार गोयल ने बताया कि जहां पर शराब की दुकानों को खोला गया है। वहां पंजाबी कॉलोनी का प्राचीन शिव मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed