{"_id":"5a468ed84f1c1b0d698c4edc","slug":"51514573528-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामपुर सादात बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामपुर सादात बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं ने जताया विरोध
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। इस्लामपुर सादात बिजलीघर को नजीबाबाद डिवीजन से काटकर नगीना डिवीजन से जोड़ने का विद्युत उपभोक्ताओं ने विरोध किया। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर को पूर्ववत रखने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कई गांवों के प्रमुख लोग शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामपुर सादात बिजलीघर को नगीना डिवीजन से संबद्ध करने का विरोध किया। एक्सईएन देवेंद्र कुमार को बताया कि 33/11 केवी बिजलीघर से इस्लामपुर सादात, ढाकीसादो, बाजोपुर, खाईखेड़ी, फजलपुर तबेला, सादातपुर, मुस्वीखानपुर, चौगांवा, शेखपुरलाला सहित कई गांव जुड़े हैं। ये गांव नजीबाबाद डिवीजन और तहसील मुख्यालय के नजदीक हैं। इन गांवों से जुड़े बिजलीघर को करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर नगीना डिवीजन से जोड़ा जाना उपभोक्ता हित में नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि नजीबाबाद के नजदीक होने के बावजूद उन्हें कई बार समस्या निराकरण के लिए खासी मशक्कत उठानी पड़ती है, बिजलीघर नगीना डिवीजन से जुड़ने के बाद को विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण कराना संभव ही नहीं हो सकेगा। ग्रामीणों ने उपभोक्ता हित में बिजलीघर को पूर्ववत नजीबाबाद डिवीजन से ही जोड़े रखने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में बाबूराम तोमर, रणधावा सिंह, धर्मेंद्र राणा, पीतम सिंह, नरेश शर्मा, होशियार सिंह, ध्यान सिंह, घसीटा सिंह, संजय सिंह, कामेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।