फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुल्हन की तरह सजे चर्च

दुल्हन की तरह सजे चर्च

Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सजे चर्च
बिजनौर। क्रिसमस पर जिला मुख्यालय के दोनों चर्च दुल्हन की तरह सज गए हैं।
विज्ञापन

ईसाई समाज के लोग क्रिसमस को पूरे उत्साह से मनाते हैं। जिला मुख्यालय पर डीएम कंपाउंड के पास सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च व नजीबाबाद रोड पर तेरा प्रेम चर्च स्थित है। दोनों ही चर्च को दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। चर्च के चारों ओर सुंदर तरीके से झालर आदि लगाए गए हैं। प्रार्थना के लिए जाने वाले रास्ते पर भी विशेष सजावट की गई है। ईसाई समुदाय के लोग घरों पर क्रिसमस ट्री लगा रहे हैं। बच्चों को देने के लिए उपहारों की भी खरीदारी की गई। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में सोमवार को सुबह दस बजे प्रार्थना आयोजित होगी। इसके अलावा बाकी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
वहीं क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर राजा का ताजपुर स्थित चर्च को झालरों से सुंदर ढंग से सजाया गया। क्रिसमस पर चर्च पर लगने वाले मेले की तैयारी भी पूरी हो गई है तथा चर्च परिसर में दुकानें व झूले लगकर तैयार हैं। चर्च पर रात 12 बजे विशेष प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन

ताजपुर से एक किलोमीटर उत्तर दिशा में कड़ूला नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक गिरजाघर पर क्रिसमस को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। त्योहार के लिए पिछले कई दिनों से चर्च की साफ-सफाई का काम जोरों से चल रहा था। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघर को बिजली की झालरों से सुंदर ढंग से सजाया गया। चर्च के फादर एंथोनीदास ने बताया कि 25 दिसंबर को चर्च पर लगने वाले मेले की तैयारी भी पूरी हो गई है। बता दें कि राजा का ताजपुर स्थित गिरजाघर को राजा विकासपति रिख व उनके भाई ने अपनी ईसाई पत्नी के लिए बनवाया था। उक्त चर्च अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed